
बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया!
पुलिस और गिरफ्तार आरोपी
2 जनवरी को प्रार्थी लक्ष्मण बरगाह ठाकुर ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई, खगेन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर (निवासी अशोक नगर मुरूम खदान) की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी!
खगेन्द्र का शव अशोक नगर स्थित मेलू साहू के घर के पास गली में पाया गया! घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम, एसीसीयू, एफएसएल, और डॉग स्क्वाड ने जांच शुरू की! मुखबिर की सूचना पर पाया गया कि मृतक और आरोपी कमलेश देवांगन के बीच घटना की रात विवाद हुआ था!
फिर इस तरह हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कमलेश उर्फ बबलू देवांगन (25 वर्ष) और उसके भाई शनि उर्फ कल्लू देवांगन (20 वर्ष), दोनों निवासी अशोक नगर मुरूम खदान, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कमलेश ने स्वीकार किया कि वह मृतक से पूर्व रंजिश के कारण नाराज था। नए साल की रात उसे अकेला देखकर उसने धारदार चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद उसने अपने भाई शनि की मदद से चाकू और कपड़े छिपा दिए! पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
