
बिलासपुर,,, प्रशासन ने ग्राम के कोटवार द्वारा कोटवारी भूमि बेचने और सार्वजनिक रास्ते पर कथित कब्जे के मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की है! ग्राम बसहा, तहसील बेलतरा के कोटवार संतोष कुमार गंधर्व के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है! उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है! यह निर्णय कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर लिया गया है! जिन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की! शिकायत में बताया गया था! कि कोटवार ने ग्राम की कोटवारी भूमि को बेचा और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया था! जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था! शिकायत में आरोप लगाया गया था! कि कोटवार ने अपने पद का दुरुपयोग किया और यह कार्रवाई सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे की थी! कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझाते हुए तुरंत जांच की और पाया कि कोटवार ने वाकई अवैध कब्जा किया था! और इस प्रक्रिया में सरकारी नियमों का उल्लंघन किया! इसके बाद, संबंधित कोटवार संतोष कुमार गंधर्व को उनकी पदस्थापना से बर्खास्त कर दिया गया! यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा कड़ी अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत की गई है! ताकि ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनी रहे! कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी! और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा! यह कदम प्रशासन की ओर से एक मजबूत संदेश है! कि वह अपने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में कड़ी निगरानी रखेगा और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
