
रायपुर,,, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेहरमी से हुई हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है! उन्होंने इस दुखद घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है! मुख्यमंत्री ने इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के निर्देश दिए हैं! और अपराधियों को किसी भी हाल में नही बख्शे जाने की बात कही है!
मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि मुकेश चंद्राकर एक समर्पित और निष्ठावान पत्रकार थे! जिन्होंने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज की वास्तविकता को उजागर करने का कार्य किया! उनकी हत्या से न केवल उनका परिवार, बल्कि समूचा पत्रकारिता जगत भी शोकित है! मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन भी दिया है! ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले!
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं! और इसका निराकरण करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है! मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी हालत में अपराधियों को बचने नहीं देगी और जो भी अपराधी होंगे, उन्हें सजा दिलवाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा!
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की घटना को लेकर राज्यभर में भारी आक्रोश है! पत्रकार संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों ने इसकी निंदा करते हुए जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है! मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है! और कहा है! कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में कानून का शासन सुनिश्चित किया जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
