
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में जहां एक ओर पुलिस कप्तान अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं! वहीं दूसरी ओर शहर के मध्य में स्थित थाना कोतवाली क्षेत्र में इन प्रयासों का कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है! सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर जिले में इसी तरह टिकरापारा में तीन स्थानों के साथ मामा भांचा तालाब के पास वाली गली,करबला,तेलीपारा शनिचरी,दयालबंद जूना बिलासपुर बताया जा रहा है!की इसमें एक खाईवाल के द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचने का भी काम करता है! ऐसे कई अन्य थाना क्षेत्रों में नंबरी सट्टा कारोबार पर कड़ी नकेल कसी जा चुकी है! लेकिन कोतवाली थाना क्षेत्र में यह कारोबार आज भी बड़े जोर-शोर से चल रहा है!
कोतवाली थाना क्षेत्र में नंबरी सट्टा के संचालन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, यहां अवैध सट्टेबाजों द्वारा बड़े पैमाने पर यह कारोबार किया जा रहा है! इस क्षेत्र में न केवल सट्टा खेला जा रहा है! बल्कि इसके चलते युवा वर्ग और समाज के अन्य वर्गों में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है! इसके बावजूद, स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा इस अवैध कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नागरिकों में असंतोष व्याप्त है!
कुछ स्थानीय सूत्रों का कहना है! कि कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से सट्टेबाजों को पुलिस प्रशासन का डर नहीं रह गया है! और वे बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं! जबकि पुलिस कप्तान और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं! फिर भी कोतवाली क्षेत्र में इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं! इस स्थिति को लेकर शहरवासियों में चिंता और आक्रोश है!
नंबरी सट्टा के कारोबार से संबंधित अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए, स्थानीय पुलिस को और अधिक सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है! यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है! जो समाज के लिए हानिकारक साबित होगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
