Mon. Nov 2nd, 2026

21 बोतल अवैध शराब तस्करी करने वाले 2 शराब तस्कर गिरफ्तार…MP से लाकर बिलासपुर में करते थे तस्करी……

बिलासपुर,,  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लीटर विदेशी शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया! यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता और कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर की गई! जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध शराब के धंधे को रोकना था!

आबकारी विभाग की यह कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक ऐश्वर्या मिंज द्वारा की गई! ऐश्वर्या मिंज के नेतृत्व में विभाग ने सीपत क्षेत्र में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया! इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल और प्रभारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही! यह अभियान उन लोगों के खिलाफ था! जो अन्य राज्यों से विदेशी शराब लाकर अवैध तरीके से उसे छत्तीसगढ़ में बेच रहे थे!

यह कार्रवाई पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन की मदद से की गई! छापेमारी के दौरान 21 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई! जिसे बिना वैध दस्तावेज के स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए लाया गया था! आबकारी विभाग ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया! जिनसे पूछताछ की जा रही है!  आरोपियों ने शराब की तस्करी और बिक्री के लिए अवैध मार्गों का सहारा लिया था! जिससे राज्य की आबकारी नीति का उल्लंघन हो रहा था!

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है! कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए वे लगातार अभियान चला रहे हैं! इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे मामलों में कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं! विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है! कि अवैध शराब के व्यापारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिले!

इस कार्रवाई के बाद विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है! कि वे अवैध शराब के कारोबार की जानकारी विभाग को दें! ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके! विभाग का यह भी कहना है! कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed