
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है! राज्य के 14 नगर निगमों में से राजधानी रायपुर अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व किया गया है! जबकि बिलासपुर और भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित किए गए हैं! दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित है! और चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित किया गया है! इस प्रक्रिया के तहत राज्य के 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई है!
आरक्षण की प्रक्रिया साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी के माध्यम से की गई! लॉटरी के बाद की स्थिति के अनुसार 192 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण किया गया! इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनी जाएंगी! खास बात यह है! कि रायपुर नगर निगम का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए रिजर्व हुआ है!
54 नगर पालिकाओं में से 18 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं! इनमें 3 सीटें SC वर्ग, 2 सीटें ST वर्ग, 4 सीटें OBC वर्ग और 9 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं!
इसके अलावा, प्रदेश के 124 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है! जिससे अब इन निकायों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सकेगा! यह कदम राज्य में महिलाओं और अन्य सामाजिक वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है!
प्रदेश के 14 नगर निगम में आरक्षण की स्थिति
01 नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
02 नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
03 नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
04 नगर निगम भिलाई – ओबीसी
05 नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
06 नगर निगम चरोदा – ओबीसी
07 नगर निगम राजनांदगांव सामान्य
08 नगर निगम धमतरी सामान्य
09 नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
10 नगर निगम रायगढ़ – एससी (मुक्त)
11 नगर निगमकोरबा – सामान्य (महिला)
12 नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
13 नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
14 नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
