Thu. Nov 5th, 2026

सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा के नाले में मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी…

बिलासपुर,,,  जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा मुक्ति धाम के सामने एक नाले से अज्ञात शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है!  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालने का काम शुरू किया! शव की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है!

जिससे मामला और रहस्यमय बन गया है! शव के बारे में पहले पहल कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है! पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है! ताकि उसकी मृत्यु के कारण का पता लगाया जा सके!

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या, आत्महत्या, या किसी अन्य कारण से मौत का अनुमान लगाया है!  घटनास्थल पर जुटे लोग इस बात को लेकर हैरान हैं! कि शव नाले में कैसे पहुंचा, और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है! आसपास के लोगों के मुताबिक, इस इलाके में ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं! जिससे लोग भयभीत हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed