Thu. Nov 5th, 2026

आखिरकार मिशन अस्पताल में शुरू हुई बुलडोजर की कार्यवाई, पुलिस बल तैनात…

बिलासपुर,,, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सौ साल से जिस मिशन अस्पताल का नाम प्रतिष्ठित था! उसकी जर्जर इमारत अब गिराई जा रही है!  यह अस्पताल जिले के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में से एक था! और वर्षों तक यहां इलाज कराने वाले मरीजों के लिए एक सहारा रहा था!

लेकिन अब इस ऐतिहासिक अस्पताल की जर्जर इमारत को नगर निगम ने ध्वस्त करने की योजना बनाई है! इस कार्यवाई के पीछे जिला प्रशासन के आदेश हैं! जिन्होंने अस्पताल परिसर की जमीन पर अधिपत्य के बाद मुख्य भवन और अन्य अवैध निर्माणों को तोड़ने का निर्देश दिया है!

मिशन अस्पताल की स्थापना एक समय पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए की गई थी! और यहां पर लाखों लोग इलाज के लिए आते थे! अस्पताल का मुख्य भवन एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बन चुका था! जहां न केवल चिकित्सा सेवाएं दी जाती थीं!

बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन होता था! लेकिन वर्षों से इस भवन की हालत खराब हो चुकी थी! और प्रशासन को यह समझ में आ गया कि इस इमारत को अब न तो मरम्मत किया जा सकता है! और न ही यह मरीजों के लिए सुरक्षित है!

नगर निगम ने अब इस जर्जर इमारत को गिराने के लिए एक टीम गठित की है! यह कार्यवाई स्वास्थ्य सुविधाओं के नवीनीकरण और विकास के उद्देश्य से की जा रही है! अधिकारियों का कहना है! कि यह भवन अब अव्यवस्थित और खतरनाक हो चुका है! और इसके साथ ही यहां बने अवैध निर्माण भी अस्पताल परिसर के अस्तित्व को प्रभावित कर रहे थे! प्रशासन का निर्णय है! कि इस स्थान को सही तरीके से विकसित किया जाए! ताकि भविष्य में यहां एक नया और आधुनिक अस्पताल या अन्य जरूरी सुविधाएं स्थापित की जा सकें!

इस कार्यवाई से पहले प्रशासन ने अस्पताल परिसर का पूरा मुआयना किया और सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए! अब, इस स्थान पर नए स्वास्थ्य केंद्र, पार्किंग की सुविधा, और अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है! जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है! कि यह कदम न केवल नगर निगम के लिए बल्कि बिलासपुर के निवासियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा!

हालांकि, इस कार्यवाई को लेकर कुछ विवाद भी उठ रहे हैं! कई लोगों का कहना है! कि अस्पताल की ऐतिहासिक महत्व को नजरअंदाज किया जा रहा है! जबकि कुछ नागरिक इसे विकास के रूप में देख रहे हैं! अस्पताल से जुड़ी यादें और इतिहास को संजोने के लिए कुछ लोगों ने इस इमारत को संरक्षित करने की अपील भी की थी! लेकिन प्रशासन ने इसे ढहाने का निर्णय लिया है!

अब देखना यह है! कि प्रशासन की यह योजना किस तरह से बिलासपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में मदद करती है! और क्या इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में स्वास्थ्य के स्तर में सुधार होता है! यह तो आने वाला समय ही बताएगा!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed