
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर में बरेला बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ! जिसमें मोटरसाइकिल और हाइवा की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई! जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया! यह हादसा तखतपुर के नया मंडी निवासी नरेंद्र गोंड (25) और उसके दोस्त राजा धुरी (23) के साथ हुआ! जो मुंगेली की ओर से लौट रहे थे!
सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे! जब वे बरेला बाईपास के पास पहुंचे! तभी सामने से आ रही हाइवा ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी! टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र गोंड की मौके पर ही मौत हो गई! वहीं, उसके साथी राजा धुरी के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं! हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया!
राजा धुरी को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया! जहां डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच की और उसे गंभीर चोटों के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया! डॉक्टरों के मुताबिक, नरेंद्र गोंड की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी! जबकि राजा की हालत गंभीर थी! हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है!
यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी और तेज रफ्तार का परिणाम हो सकता है! पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है!और घटना स्थल से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं! इस हादसे ने दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है!
यातायात व्यवस्था पर सवाल
बरेला बाईपास जैसे व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था की लचर स्थिति फिर से उजागर हुई है! इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर हादसे होते हैं! स्थानीय लोग लंबे समय से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और यातायात संकेतकों की मांग कर रहे हैं! लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
