
00 कोतवाल कह रहे करा रहे जांच
00 इतने बड़े हादसे के बाद भी कौन गोदाम संचालक को बचाने लगा रहा जोर
बिलासपुर,,, तेलीपारा के किशोर फुट वियर के गोदाम के सामने दिन दहाड़े ट्रक खड़ी कर माल लोड करने के दौरान रस्सी फेकने से राहगीर का गला फंस गया! उसकी जान जाते जाते बच गई!

वह 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहा डिस्चार्ज होने के बाद वह आज भी गले मे जख्म लेकर घूम रहा पर 9 दिन बाद भी सिटी कोतवाली पुलिस ने आज तक गोदाम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया! कोतवाल अभी भी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे!

सवाल यह उठ रहा कि पुलिस आखिर ऐसे क्या जांच कर रही कि 9 दिन बाद भी जाच पूरी नही हो सकी! जबकि आवेदक घायल रमेश शुक्ला ने इस हादसे के दूसरे दिन 31 दिसम्बर को ही सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी!
सवाल यह उठ रहा कि आखिर इतनी बड़ी घटना और गलती के बाद भी गोदाम संचालक के खिलाफ कार्रवाई क्यो नही की गई, गोदाम संचालक कारोबारी को आखिर किसका संरक्षण है! कि पुलिस भी कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है!
आखिर दिन में कैसे घुस रहे मालवाहक
इससे भी बड़ा सवाल ये है! कि दिन में सुबह 11 बजे मालवाहक गाड़ी तेलीपारा जैसे व्यस्ततम इलाके में कैसे घुस रही है! जबकि कलेक्टर ने भारी और मालवाहकों की आवाजाही पर सुबह 6 से रात 10 बजे तक प्रतिबंध का ऐलान किया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
