
बिलासपुर,,, 16 वां अलौकिक कीर्तन दरबार पंजाबी युवा समिति द्वारा आयोजित किया जाता है! जो हर साल एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है! इस वर्ष यह कार्यक्रम 10 जनवरी से शुरू होगा और हर दिन सवेरे तथा शाम को दीवान सजेंगे!

इस विशेष आयोजन में श्रीनगर से भाई हरजिंदर सिंह जी, जो अपनी कीर्तन शैली के लिए प्रसिद्ध हैं! जिसको आमंत्रित किया गया है! उनका कीर्तन दरबार को एक अलग ही आध्यात्मिक माहौल में रंगेगा और श्रद्धालु उनकी आवाज़ में संगत के साथ मिलकर भजनों का आनंद लेंगे!

यह कीर्तन दरबार पंजाबी युवा समिति द्वारा समुदाय के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है!

यहां उपस्थित होने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से अपने धार्मिक कर्तव्यों को निभाने, आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होने और संगत के साथ मिलकर सबद कीर्तन का अनुभव प्राप्त करेंगे! हर वर्ष यह कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जाता है! और इस बार भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी उम्मीदें और उत्साह है!
दीवान सजेगें जहां पर संगीत, भजन, और कीर्तन का आयोजन होगा! जो भक्तों के हृदय को शांति और आंतरिक सुख प्रदान करेगा! आयोजन की भव्यता और भाई हरजिंदर सिंह जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ यह कीर्तन दरबार एक यादगार अनुभव बन जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
