
बिलासपुर,,, प्रार्थी अभिषेक देवांगन ने डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ढेबर सिटी भाटागांव रायपुर का निवासी है! तथा कुशालपुर, रायपुर में नेक्स्ट कार के नाम से सैकेण्ड हैण्ड कारो का शो रूम संचालित करता है! अभय नायडू जो कि बिलासपुर का निवासी है! वाहन खरीदी बिक्री ब्रोकर का काम करता है! अभय नायडू के माध्यम से प्रार्थी हुंडई कार क्रेटा वाहन क्रमांक CG 15 D X 3296 को दिसम्बर 2023 में क्रय किया था! तथा वाहन का पंजीयन परिवहन कार्यालय से अपने नाम पर करवाया! वाहन में छोटी मोटी खराबी थी! जिसकी जानकारी अभय नायडू को देने पर 9 जनवरी को अभय नायडू प्रार्थी के शो रूम आकर वाहन को ठीक कराने की बात कहकर वाहन को लेकर चला गया! प्रार्थी द्वारा 2 दिन उपरांत अभय नायडू से संपर्क करने पर एक दो दिन में वाहन वापस कर पहुंचाना कहा गया! बहुत दिन बीत जाने के उपरांत भी अभय नायडू द्वारा वाहन को वापस नहीं करने पर प्रार्थी द्वारा मोबाईल फोन से संपर्क करने पर अभय नायडू प्रार्थी का काल रीसिव नहीं करता था! इसी दौरान किसी व्यक्ति के माध्यम से प्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वाहन को अम्बिकापुर में देखा गया है! जिस पर प्रार्थी अंबिकापुर जाकर पता किया तो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वाहन को अभय नायडू ने अंबिकापुर निवासी एक व्यक्ति को बिक्री कर दिया था! तथा वाहन को व्यक्ति ने विक्रय करने हेतु अंबिकापुर के एक आटो डील में दिया था! जिसे आटो डील के संचालक द्वारा एक अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया था! इस प्रकार अभय नायडू द्वारा प्रार्थी की वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 को ठीक कराने के नाम पर ले जाकर अन्य को विक्रय कर अमानत में खयानत किया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना डीडी.नगर में अपराध क्रमांक 377/24 धारा 409 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी अभय नायडू को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर आरोपी अभय नायडू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से क्रेटा वाहन क्रमांक सी जी/15/डी एक्स/3296 कीमती लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
