
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष साहू उर्फ डैनी साहू पिता ढेलूराम साहू उम्र 52 वर्ष निवासी डीएलएस कालेज के पीछे सरकण्डा बिलासपुर का थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.01.2025 के रात्रि करीब 11.50 बजे इसका लड़का कैलाश साहू अपनी स्वर्गीय मां के बारे में उल्टा सीध बोल रहा था जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे बटनदार चाकू से मारने लगा जिससे बचाव करने पर दाहिने हाथ के अंगूठा के पास चोंट लगा है लड़का कैलाश साहू मारपीट कर भाग गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी कैलास साहू को अशोक नगर में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अप.क्र. – 59/2025, धारा – 296,115(2),351(2) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट।
आरोपी 👇👇
1, कैलाश साहू पिता संतोष उर्फ डैनी साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
