
बिलासपुर,,, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। दिनों दिन केंद्रों में आवक बढ़ रही है!14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 2.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जिल में अब तक 57 हजार से ज्यादा किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 59 करोड़ 40 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा!

धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था से किसान खुश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के सारे इंतजाम किए गए हैं। मोपका धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे चिलहाटी के किसान सुकूल राम कुर्रे ने बताया कि केंद्रों में धान बेचने में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है साथ ही केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से अब छोटे छोटे खर्चों के लिए त्वरित रूप से पैसे मिल जाते है। जिससे किसानों को बड़ी सुविधा हो रही है। वो केंद्र में 300 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक तौल से अब गड़बड़ी के सारे रस्ते बंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हम किसानों की सुध ली है।
इसी तरह सेंदरी केंद्र में धान बेचने पहुंचे रमतला के किसान भुवन कुमार नेताम ने बताया कि धान बेचने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई,टोकन भी आसानी से मिल गया और साथ ही केंद्रों में भी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, जिससे वो आसानी से अपना 250 क्विंटल धान बेच सके। श्री नेताम ने कहा कि सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में लेने से किसानों को राहत मिली है, साथ ही किसान सम्मान निधि से भी किसानों को लाभ मिल रहा है, जिसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को वे धन्यवाद देते हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
