
बिलासपुर,,, बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र में एक आदतन बदमाश और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके साथियों पर हमला कर दिया था! हमलावरों ने चाकू से हमला करने के साथ ही कार से कुचलने की भी कोशिश की थी! घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है! तारबहार पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात स्वदेशी चखना दुकान में काम करने के बाद जब निखिल चौरसिया और उसके साथी बाइक से घर जा रहे थे! तभी लुटू पांडेय नामक बदमाश और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया था! हमलावरों ने चाकु से हमला किया! और पीड़ितों को कार से कुचलने की भी कोशिश की थी! इस घटना में निखिल का दोस्त संजय साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था!
घटना की सूचना मिलने पर तारबहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी लुटू पांडेय और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने बताया कि लुटू पांडेय के खिलाफ पहले से ही 18 मामले दर्ज हैं! पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है!
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं! पुलिस मामले की जांच कर रही है! और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा! पुलिस ने बताया कि इस मामले में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं! वही तारबहार थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में जो भी अपराधी अपराध करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा! बिलासपुर पुलिस का प्रहार अपराधियों पर लगातार बना रहेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
