Breaking
23 Jul 2026, Thu

सट्टा खाईवाल रवि बजाज गिरफ्तार, आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी सफलता…

बिलासपुर,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत सट्टा खाईवाल रवि बजाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! रवि बजाज, जो छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम और धारा 112 बीएनएस के तहत वांछित था! जिसको पुलिस ने 16 जनवरी को दबिश देकर गिरफ्तार किया! और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के  द्वारा सट्टा, जुआ और आबकारी एक्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे! इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 6 जनवरी 2025 को दो आरोपियों शुभम पाण्डेय और राजेश कहार को गिरफ्तार किया था! पूछताछ में इन आरोपियों ने रवि बजाज का नाम लिया! जो इनका संरक्षक था! और सट्टा कारोबार चला रहा था!

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रवि बजाज का पीछा किया और 16 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया!  पुलिस ने बताया कि आगे भी अवैध सट्टा, जुआ और आबकारी गतिविधियों के खिलाफ आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई जारी रहेगी!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed