
बिलासपुर,,, पुलिस टीम ने गांजा तस्करी में शामिल जी.आर.पी. आरक्षकों के साथियों को गिरफ्तार किया है! प्रेस वार्ता कर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में ’इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही कर गांजा के तस्करी में शामिल जी.आर.पी. आरक्षक समेत बिक्री में सहयोग करने वालों को पुलिस ने न्यायालय के हवाले किया है! पकड़े गए सभी आरोपी पिछले कई सालों से गांजा की तस्करी से करोड़ों रूपयों का एम्पायर तैयार किया है! आरोपियों से करीब दो करोड की संपत्ति हुई है! बैंक अकाउन्ट सील किया गया है! पकड़ा गया आरक्षक काली कमाई को अपने साले के खाते में जमा करता था! सभी की संपत्ति का विवरण तैयार एनडीपीएस एक्ट 24,25 के तहत सम्पत्ति राजसात कीअग्रिम कार्यवाही के लिए सफेमा कोर्ट मुम्बई को प्रतिवेदन भेजा गया है!

पुलिस कप्तान का खुलासा
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने खुलासा किया कि 23 अक्टूबर 24 को जी.आर.पी. थाना बिलासपुर ने द्वारा आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया! आरोपियों के खिलाफ जी.आर.पी. थाना ने धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया!
विचेचना के दौरान जानकारी मिली कि जी.आर.पी. थाना में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंषी गांजा तस्करी के अवैध कारोबार के बड़े खिलाडी हैं! सभी आरोपी ट्रेन में गांजा पकड़कर, गांजा को बिक्री को अंजाम देते हैं! बिक्री का काम योगेश उर्फ गुड्डु और श्यामधर उर्फ छोटू मदद करते हैं!
चारो आरोपी आरक्ष ट्रेन मेे पेट्रोलिंग चेकिंग के दौरान महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ति, रायगढ समेत अन्य जगहो में जाते समय अपने साथ प्राईवेट व्यक्त्यिों को साथ लेकर जाते हैं! इसमें गुड्डु उर्फ योगेश सोंधिया और छोटू उर्फ श्यामधर चौधरी का नाम प्रमुख है! ट्रेन में चेकिंग के दौरान बरामद गांजा को छोटू और गुड्डु ट्रेन में ही सप्लाई कर देते पुलिस कप्तान ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार आरोपियो के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया गया है!
सफेमा कोर्ट की मुहर संपत्ति जब्त
पत्रकारों को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस टीम लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है! इसके साथ ही नशे के सौदागरों की चल अचल सम्पत्ति को भी टटोला जा रहा है! बैंक खातों के अलावा नशे की तस्करी से बनाए गई सम्पत्तियों को सील किया जा रहा है! राजसात की कार्रवाई के लिए नशे से जुडी सभी कार्रवाइयों को सफेमा कोर्ट मुम्बई को प्रतिवेदन भी भेजा जा रहा है! कोर्ट से मुहर लगने के बाद आरोपियों की सम्पत्ति को राजजात किया जा रहा है! अब तक इस प्रकार की कार्रवाई कई प्रकरण में की गयी है!
आरोपियों का नाम और संपत्ति जानकारी
1) लक्षमण गाईन और कृष्णा गाईन निवासी सिरगिट्टी 1600 वर्गफुट भुखण्ड और मकान। कीमत करीब 50 लाख
2) संतोष राठौर निवासी फरसवानी तहसील करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड,कीमत करीब 10 लाख
3) मन्नू प्रजापति निवासी नगपूरा बोदरी तहसीत. बोदरी,1250 वर्गफुट जमीन,अनुमानित कीमत करीब 15 लाख
4) कुसुम प्रजापति,मन्नू प्रजापति निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर 1428 वर्गफुट भूखण्ड,कमान के साथ कीमत 40 लाख!
5) मन्नू प्रजापति निवासी सिरगिट्टी 1000 वर्गफुट भूखण्ड अनुमानित बाजार कीमत करीब करीब 10 लाख रूपया।
बरामद सम्पत्ति की जानकारी
पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण गाईन से 2 लाख 80 हजार की हार्ले डेविडसन मोटर सायकल, 20 लाख की टाटा सफारी बरामद किया है! दोनो गाड़ियां साले के नाम से खरीदा है! किश्त खुद पटा रहा है! जबकि आरोपी संतोष राठौ़ड़ से हुण्डई की वेन्यू कार जब्त हुआ है! कारी की कीमत करीब 5 लाख रूपए है!
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सम्पूर्ण कार्रवाई को अंजाम तक पहुचाने वालों बधाई दी है! उन्होने एलान किया कि अभियान में शामिल सभी लोगों को पुरस्कार के साथ विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
