
बिलासपुर,,, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक अहम बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने बैंक प्रबंधकों, आबकारी विभाग और सिक्योरिटी सर्विस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की! बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सुरक्षा को मजबूत करना था! जांजगीर के खोखरा क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की घटना को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी! ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके!
बैठक के दौरान, एसपी रजनेश सिंह ने सभी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए! उन्होंने कहा कि बैंकों में उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाएं! जो स्पष्ट रूप से बैंक की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सकें! इसके अलावा, उन्होंने सिक्योरिटी सर्विस कंपनियों को निर्देशित किया! कि धन लाने और ले जाने वाले वाहनों में लाइसेंसधारी पेशेवर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं! ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके!
एसपी ने यह भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया! कि सभी एटीएम मशीनों पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य हो! ताकि ग्राहकों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके! उन्होंने विशेष ध्यान दिया कि किसी भी अवैध लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए! जिससे म्यूल खातों में अवैध धन जमा होने से पहले उस पर कार्रवाई की जा सके!
सुरक्षा ऑडिट पर भी एसपी ने जोर दिया! और सभी बैंकों से कहा कि वे पुलिस विभाग के सहयोग से अपने सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत आकलन करें! ताकि कोई भी संभावित सुरक्षा कमी सामने आने पर उसे दूर किया जा सके! इसके अलावा, उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को साइबर अपराधों की तत्काल रिपोर्टिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की जिम्मेदारी दी!
बैठक में एसपी रजनेश सिंह ने बैंक अधिकारियों, आबकारी विभाग और सिक्योरिटी कंपनियों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए और आश्वासन दिया! कि इन सभी इनपुट्स का मूल्यांकन किया जाएगा! ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा सके!
इस बैठक में अतिरिक्त एसपी राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त एसपी अनुज कुमार, कोतवाली सीएसपी अक्षय सबद्रा और सहायक एसपी सुमित कुमार धोत्रे भी उपस्थित थे! एसपी ने बैठक के अंत में यह भी कहा कि सभी थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है! कि वे शहर में कानून और व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें! ताकि शहरवासियों के लिए सुरक्षित और संरक्षित वातावरण बना रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
