
रायपुर,,, शुक्रवार शाम को रायपुर के जिला न्यायालय में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया! वकील के साथ मारपीट की घटना के बाद, पूरे कोर्ट परिसर में आक्रोशित वकीलों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया! सैकड़ों की संख्या में वकील आरोपी पर टूट पड़े और उसकी पिटाई करने की कोशिश की! जैसे ही स्थिति और बिगड़ी, पुलिस को भारी संख्या में बल मंगवाना पड़ा!
यह घटना एक वकील के साथ हुई मारपीट की वजह से उत्पन्न हुई! जब एक अपराधी ने उसे बुरी तरह से पीटा! वकील की इस हालत को देखकर पूरे कोर्ट परिसर में मौजूद वकील एकजुट हो गए! और आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश का इजहार करने लगे! इस दौरान, सैकड़ों की संख्या में वकील आरोपी को घेरकर उसे पीटने की कोशिश करने लगे! पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को भीड़ से बाहर निकाला! लेकिन प्रदर्शनकारी वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हुआ! इस दौरान एक वकील को पुलिस की लाठी लग गई! जिससे वकीलों का गुस्सा और बढ़ गया और उनका प्रदर्शन उग्र हो गया!
इस मामले ने प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा कर दिया! और वकील सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए! बड़ी संख्या में वकील रायपुर के सीएम निवास की ओर कूच कर गए! उनके साथ चल रहे थे! नारेबाजी कर रहे वकील जो सिर्फ सुरक्षा नहीं! बल्कि न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान और सुरक्षा की मांग कर रहे थे! प्रदर्शन के दौरान, वकील अधिवक्ता सुरक्षा कानून की जल्द लागू करने की जोरदार मांग कर रहे थे!
मौके पर पहुंचे रायपुर एसपी उमेद बलाल सिंह ने वकीलों से समझाइश की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया! वकीलों ने फिर सीएम हाउस की ओर अपना रुख मोड़ा! लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया! इसके बाद वकील एडीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए तैयार हो गए! ज्ञापन में उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की!
इस घटना ने ना केवल रायपुर के जिला कोर्ट बल्कि पूरे प्रदेश में वकीलों के बीच सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं! वकीलों के आक्रोश और प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुरक्षा की कमी को लेकर वकीलों के बीच भारी असंतोष है! और वे इसे लेकर गंभीर हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
