
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मस्तूरी थाना प्रभारी सईद अख्तर को हटाकर उन्हें यातायात थाने में स्थानांतरित कर दिया है! यह घटना कोल वॉशरी में हुए हादसे की जानकारी छुपाने पर उठाया गया! इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी! और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था! हादसे के बाद मस्तूरी थानेदार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी! जिससे नाराज होकर एसपी ने यह निर्णय लिया!

घटना 16 जनवरी की रात मस्तूरी थाना क्षेत्र के एलेन कोल वॉशरी में हुई! जहां हाईवा से कोयला अनलोड करते वक्त हाइड्रोलिक डाला 11 KV बिजली तार से टकरा गया! इसके कारण करेंट दौड़ गया! और वाहन में सवार शेष नारायण साहू और करण कुमार सोनझरा झुलस गए! शेष नारायण साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई! जबकि करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए! हादसे के बाद कोल वॉशरी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का वादा किया! लेकिन बाद में वह मुकर गए! इसी बीच मस्तूरी थानेदार ने प्रबंधन से बातचीत कर परिजनों को मुआवजा दिलवाया! लेकिन इस हादसे की सही जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी! जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बन सकती थी!
इस मामले के खुलासे के बाद एसपी रजनेश सिंह ने मस्तूरी थाना प्रभारी सईद अख्तर को हटाते हुए उन्हें यातायात थाने में भेजने का आदेश दिया! मस्तूरी में बिल्हा थाना प्रभारी हरिश्चंद्र तांडेकर को तैनात किया गया है! इसी तरह से यातायात थाने से उमेश साहू को बिल्हा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है! जबकि रक्षित केंद्र से सहायक उप निरीक्षक सहेतर कुर्रे को थाना सीपत भेजा गया है!
इस घटना के बाद एसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों का पालन गंभीरता से करना होगा! और किसी भी मामले को छुपाने या दबाने की कोशिश नहीं की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
