
बिलासपुर,,, पुलिस ने रविवार को एक बड़ी छापेमारी करते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल में जुआ के महफिल का पर्दाफाश किया! पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया! जिनमें क्रिकेट सटोरिया, बार संचालक और शहर के कई नामी व्यापारी शामिल थे! पुलिस ने इन जुआरियों के पास से तीन लाख रुपए से अधिक की रकम बरामद की!

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी! कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल में जुआ की बड़ी महफिल सजी हुई है! इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की! छापेमारी में पुलिस ने जुआ खेलने वाले लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके पास से नगद राशि समेत कई जुआ से संबंधित सामग्री भी बरामद की!
पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 13 (सट्टा/जुआ खेलना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है! पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं! क्योंकि जांच जारी है! यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस की अपराधों के खिलाफ मुहिम का हिस्सा है! जो शहर में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार जारी है!
आरोपी…👇👇👇
01 तेजश्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 41 साल साकिन अशोक नगर सरकंडा
02 किशोर कुमार पिता स्व वी दास उम्र 57 साल साकिन चकरभाठा बोदरी रायपुर रोड
03 रमेश अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 68 साल साकिन साकेत अपार्टमेंट अग्रेसन चौक
04 सुनील कुमार पिता स्व. आर के अग्रवाल उम्र 57 साल साकिन चाटीडीह सरकडा
05 पारूल राय पिता आर के राय उम्र 38 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
06 हरवंश लाल पिता स्व. एमआर अजमानी उम्र 74 साल साकिन दयालबंद बिलासपुर
07 शारदा मिश्रा पिता एस के मिश्रा उम्र 60 साल साकिन मंगला चौक थाना सिविल लाईन
08 याशीर ईकबाल पिता कमलाउद्वीन उम्र 50 साल साकिन परिजात हाईट सिविल लाईन
09 केशव प्रसाद लहरे पिता रथराम उम्र 50 साल साकिन रामालाइफ सकरी
10 प्रशांत नारंग पिता स्व. मनोहर लाल उम्र 43 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
11 राजेद्र कुमार पिता एम पी अग्रवाल उम्र 65 साल साकिन शुभम विहार सिविल लाईन इन सभी जुआरियों को पकड़कर थाना लाया गया।जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर थाने से छोड़ दिया गया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
