
बिलासपुर,,, जिले में कोयला चोरी का एक नया मामला सामने आया है! जहां ट्रक ड्राइवर ने फील ग्रुप का 30 मीट्रिक टन कोयला बेच दिया! इस मामले में डिपो संचालक आकाश सिंघल, ट्रेलर ड्राइवर शिवम जायसवाल और कोल वाशरी के कर्मचारी कांटा बाबू शत्रुहन लोधी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है! पुलिस ने ड्राइवर शिवम जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है! जबकि डिपो संचालक और वाशरी के कर्मचारी की तलाश जारी है!
जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी को पाली रोड दीपका निवासी संतोष सिंह के नेतृत्व में एक ट्रेलर को 30 मीट्रिक टन कोयला वाशरी के लिए भेजा गया था! ट्रेलर ड्राइवर शिवम जायसवाल, जो कि वाहन का मालिक भी है! जिन्होंने कोयला लिम्हा टोल प्लाजा के पास गाड़ी खड़ा कर डिपो संचालक आकाश सिंघल से बात की और फिर कोयला डिपो पर उतार दिया! इसके बाद, वाशरी के कर्मचारी कांटा बाबू से संपर्क कर कोयले के हिसाब में हेरफेर किया गया! और इसके बदले ट्रेलर ड्राइवर को 40 हजार रुपये दिए गए! शेष रकम की लेन-देन नकद की गई!
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार किया! जबकि आरोपी डिपो संचालक और कांटा बाबू के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है! जानकारी के अनुसार, आकाश सिंघल पहले भी कोयले की चोरी और मिलावट के आरोपों में घिर चुका है! पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
