
बिलासपुर,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें 9 वर्षीय आदित्य यादव की जान चली गई! यह दर्दनाक हादसा भाजपा नेता के मकान के जर्जर गेट के गिरने से हुआ! जब आदित्य अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था! तभी यह गेट अचानक गिर गया और उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया! जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया! लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया!
घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है! और स्थानीय निवासियों ने इस घटना के लिए मकान मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है! उनका कहना है! कि गेट की जर्जर स्थिति के बारे में पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी! लेकिन मकान मालिक ने इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया!
घटना की जानकारी मिलने के बाद चकरभाठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है! और मामले की जांच शुरू कर दी है! पुलिस ने गेट की स्थिति का निरीक्षण किया और अब स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है!
मृतक के परिवार वाले इस हादसे से गहरे सदमे में हैं! और न्याय की मांग कर रहे हैं! वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं! कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं!
यह घटना न केवल जिम्मेदारों के लिए, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है! शहर में जर्जर भवनों और ढांचों की स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई की आवश्यकता है! ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके और मासूम जिंदगियां बचाई जा सकें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
