
00 जमीन संबंधी विवाद पर आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ प्रहार
बिलासपुर ,,, दिनाँक 18/01/2025 को प्रार्थी अरविंद तिलकराज निवासी अकलतरी का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18/01/2025 सुबह प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी के चाचा रामपाल तिलकराज लहुलुहान अपने सायकल से घर आया और बताया कि ग्राम अकलतरी के बहराखार बंधी में मछली मारने के दौरान बेजा कब्जा शास.भूमि के विवाद को लेकर गाँव के रामचंद्र उर्फ प्रफुल्ल शर्मा अपने लड़का मयंक शर्मा के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से रामपाल के सिंर पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया है जिसको रोकने से रामपाल के हॉथ व कंधा में चोंट लगा है मारपीट करने से रामपाल वहीं बेहोश हो गया था जिसको आरोपी लोग मरा हुआ समझकर वे लोग वहॉ से भाग गये।
रामपाल के होश आने पर घर वापस आया है, कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराकर अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों के घर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान,उपनिरी.मेलाराम कठौतिया,आर.पवन सिंह,राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
