Breaking
26 May 2026, Tue

अमर बने निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक, 23 सदस्यीय टीम के साथ जनमानस से जुटाएंगे मुद्दे…

रायपुर,,,  भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपनी घोषणा पत्र समिति का गठन किया है! 23 सदस्यीय इस समिति की अध्यक्षता बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे! जबकि रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को सह संयोजक बनाया गया है! इस कमेटी का उद्देश्य चुनाव के दौरान पार्टी के दृष्टिकोण और वादों को स्पष्ट रूप से जनता के सामने रखना है!

घोषणा पत्र कमेटी में विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को शामिल किया गया है! जो चुनावी मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और पार्टी के चुनावी एजेंडे को तैयार करेंगे! इस कमेटी की 23 सदस्यीय सूची जारी कर दी गई है! जिसमें प्रदेश के कई वरिष्ठ और युवा नेता शामिल हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed