
00 पचपेड़ी पुलिस के द्वारा अलग अलग 02 मामलो में कुल 51 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर बेचने वालो पर की गई कार्यवाही
00आरोपी गण को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर,, आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब बिक्री, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर श्री उदयन बेहार तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना पचपेड़ी को जरिये मुखबीर से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु़ रखा है, सूचना पर पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन द्वारा टीम बनाकर रवाना किया गया टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया, आरोपियां ईश्वरी खूंटे पति सरजू खूंटे उम्र 35 वर्ष साकिन मनवा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से 39 लीटर कच्ची महूआ शराब कीमती 7800 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं आरोपी अमरलाल पटेल पिता परसराम उम्र 45 वर्ष साकिन मनवा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2,400 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। कुल 51 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10,200 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी गण के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर दिनांक 28.01. 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार टंडन ,प्रधान आरक्षक हरेंद्र खूंटे, आरक्षक प्रीतम मरावी , आरक्षक छत्रपाल डहरिया,आरक्षक हरि शंकरचंद्रा , महिला आरक्षक नीता यादव का सराहनीय योगदान है।
आरोपी 👇👇
1, ईश्वरी खूंटे पति सरजू खूंटे उम्र 35 वर्ष साकिन मनवा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ0ग0
2,अमर लाल पटेल पिता परसराम पटेल उम्र 45 वर्ष साकिन मनवा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ0ग0
जप्ती शराब
कुल 51 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10,200 रूपये
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.07निगम की जमीन समझ ली खुली तिजोरी! मंगला में मंदिर-दुकान और कालोनी के नाम पर कब्जे का खेल, बुलडोजर पहुंचा तो नेता भी आ धमके… फिर गिट्टी जप्त कर लौट गया अमला, भू-माफियाओं की नजर अब भी कायम…
Uncategorized2026.03.07अच्छे दिन की ‘हरी फसल’! 🌽😲
दुर्ग में मक्के की आड़ में 6 एकड़ अफीम की खेती का भंडाफोड़, कीमत करीब 1 करोड़; भाजपा नेता के परिवार की जमीन से जुड़ा मामला, पुलिस रेड में हड़कंप, एक हिरासत में…
Uncategorized2026.03.06पुलिस बनकर ट्रेलर रोका, मोबाइल-नकदी लूटी… चकरभाठा में नकली खाकी का खेल खत्म, टाटा पंच में घूम रहे दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे…
Uncategorized2026.03.06लाल खदान चौक बना अखाड़ा: तोरवा में दो गुटों का सड़क पर संग्राम, लात-घूंसे और पत्थरों से जमकर मारपीट—वीडियो वायरल, देवरी खुर्द-लाल खदान के युवकों की पहचान में जुटी पुलिस…
