
बिलासपुर,,, पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है! और उनके कब्जे से मध्य प्रदेश की 35 पेटी अंग्रेज़ी शराब बरामद की है! यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में की गई! जिसमें थाना कोटा पुलिस और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की टीम शामिल रही!

घटना 2 फरवरी 2025 को कोटा बिलासपुर के मेन रोड, मौहारखार क्षेत्र में हुई, जब पुलिस ने दो वाहन स्कॉर्पियो और मारूती अर्टीगा से अवैध शराब की तस्करी करते हुए आरोपियों को पकड़ा। इन वाहनों से क्रमशः 18 और 16 पेटी गोवा विस्की शराब बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। इसके अलावा, पुलिस ने दोनों वाहनों और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रसाद यादव, सोनू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता और नितिन जायसवाल शामिल हैं। नितिन जायसवाल द्वारा इस शराब की आपूर्ति का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
इस बड़ी कार्यवाही में बिलासपुर पुलिस ने अपनी तत्परता और समर्पण का परिचय दिया है, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
