
शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नखरों से जेल प्रशासन काफी परेशान है! रोजाना नई मांगों और सुविधाओं को लेकर लखमा ने जेलकर्मियों को मुश्किल में डाल रखा है! उनकी मांगों की लंबी सूची में विशेष भोजन, तंबाखू, खैनी, मुर्गा, मछली, आरामदायक गद्दे और अन्य सुविधाएं शामिल हैं! जिनसे जेल प्रशासन हैरान है! सूत्रों के मुताबिक, लखमा के व्यवहार से हाल ही में बदलाव देखा गया है! और वे अब चिड़चिड़े नजर आ रहे हैं! कई बार वे जेलकर्मियों पर गुस्से का इज़हार करते हुए अपना भड़ास निकाल चुके हैं!
जेल में लखमा को जिस सेल में रखा गया है! उसके पास ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी बंद हैं! जो उन्हें शांत रहने की सलाह देते हैं! बावजूद इसके लखमा का गुस्सा शांत नहीं हो रहा और उनका व्यवहार सामान्य नहीं दिख रहा! इसके अतिरिक्त, लखमा ने अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है! कि उन्हें जेल से अस्पताल ट्रांसफर किया जाए! हालांकि जेल अस्पताल में उनका लगातार स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया जा रहा है!
जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में रहने के आदेश के बाद लखमा की पेशी कल है! 15 जनवरी को शराब घोटाले में लखमा को गिरफ्तार किया गया था! और तब से वे जेल में हैं! जेल प्रशासन ने लखमा की लंबी मांगों का हवाला देते हुए उन्हें जेल नियमों के तहत ही सुविधाएं देने का निर्णय लिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
