
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक पर आरोप है! कि वह अपने संवैधानिक पद का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में खुले तौर पर प्रचार कर रही हैं!भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने इस मामले में जिला निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कराई है! और मांग की है! कि इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की जाए! भाजपा का कहना है! कि श्रीमती नायक नगर पालिका निगम बिलासपुर के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार कर रही हैं! जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है!

भा.ज.पा. महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा पुजा विधानी के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है! कि 29 जनवरी 2025 को नाम निर्देशन पत्र की छानबिन के दौरान श्रीमती नायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कर रही थीं! जो संविधानिक पद का दुरुपयोग और विधि विरुद्ध कृत्य है! इस दौरान वह महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के प्रचार में भी सहभहगी है! और कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहकर चुनाव संचालन कर रही थीं!
दुआ ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि श्रीमती नायक कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान में भी खुलकर हिस्सा ले रही हैं! इसके अलावा, उन्होंने निर्वाचन आयोग से यह भी मांग की है! कि इस मामले की सत्यता का पता लगाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए, ताकि पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सके!
इस पूरे मामले में भाजपा ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है! भाजपा का कहना है! कि इस तरह के कृत्य से न केवल महिला आयोग की प्रतिष्ठा पर आंच आ रही है!बल्कि यह आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है! जो चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है!
अब देखना होगा कि निर्वाचन आयोग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है! और क्या किरणमयी नायक के खिलाफ कोई कठोर कदम उठाए जाते हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
