
बिलासपुर,,, आगामी नगर पालिका निगम चुनाव 2025 को लेकर चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है! भाजपा की महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी और अन्य 70 वार्ड के प्रत्याशियों पर कांग्रेस पार्टी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है! कांग्रेस ने आरोप लगाया है! कि भाजपा के प्रत्याशी सत्ताधारी पार्टी के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में बिना अनुमति के अपने नाम और तस्वीरों वाले बैनर और पोस्टर लगा रहे हैं!

यह बैनर और पोस्टर सरकारी संपत्तियों जैसे बिजली खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं! जो निर्वाचन आयोग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है! कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है! और भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की है!
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद नायक ने इस संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी और नगर निगम चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा है! ज्ञापन में यह भी कहा गया है! कि भाजपा के प्रत्याशी जानबूझकर निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं! इस प्रकार की गतिविधियों से मतदाताओं को गलत तरीके से प्रभावित किया जा सकता है! जिससे चुनावी प्रक्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है!
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी हुई हैं! लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं! इस स्थिति में, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है!
ज्ञापन के साथ संदर्भित स्थानों की तस्वीरें और वीडियो सबूत के तौर पर संलग्न किए गए हैं! जिनमें बैनर और पोस्टर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग से भी इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है!
कांग्रेस का कहना है! कि यदि समय पर इस मामले पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो इससे मतदाताओं के बीच गलत संदेश जाएगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचेगा!
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कलेक्टर और निगम आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जानबूझकर इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं!
वहीं, जिला प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी का ज्ञापन स्वीकार कर लिया है! और मामले की जांच का आश्वासन दिया है! इस विवाद ने बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीति को और भी तूल दे दिया है! और अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर कितनी जल्दी और सख्त कार्रवाई करता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
