
बिलासपुर,,, शांतिपूर्ण माहौल में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने जिले के चार गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है! उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले और आस-पास के राजस्व जिलों की सीमाओं से छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है! इनमें जयकिशन यादव उर्फ राजू उम्र 33 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी, समीर उर्फ बकरा मुंडी उम्र 22 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी चुचुहियापारा, पी ज्योति प्रकाश राव उर्फ मैडी राव उम्र 32 वर्ष निवासी अंडर ब्रिज के पास तारबाहर एवं विक्की पाण्डेय उम्र 22 वर्ष निवासी बाजार पारा सकरी बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट एवं सुनवाई के उपरांत जिला दण्डाधिकारी ने 06 तारीख को आज जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं। बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। जयकिशन यादव के विरूद्ध तारबाहर थाना सहित आस-पास के थाना क्षेत्रों में गुणडागर्दी, गाली गलौच, मारपीट, चोरी एवं जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध घटित कर क्षेत्रिय परिवेश को दूषित करने का गंभीर अपराध दर्ज हैं। समीर उर्फ बकरा मुड़ी के विरूद्ध सिरगिट्टी एवं आस-पास के थाना क्षेत्रों में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच, एनडीपीएस, अगवा कर शारीरिक शोषण करने एवं पास्को एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं! पी ज्योति प्रकाश राव उर्फ मैडी राव के विरूद्ध तारबाहर सहित अन्य थानों में अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच करने एवं विक्की पाण्डेय के विरूद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच, अवैध रूप से पैसों की वसूली एवं जान से मारने की नियत से चोट पहुंचाने एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
