
बिलासपुर,,, SDM पीयूष तिवारी ने SECL के CMD को नोटिस जारी किया है! कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है! SECL प्रबंधन के खिलाफ हरेभरे पेड़ काटे जाने पर शिकायत की गई है! सीपत रोड निवासी अमित मिश्रा ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी! कि SECL प्रबंधन ने बिना किसी अनुमति के 500 से अधिक हरे भरे पेड़ो को कटवा दिया गया है! शिकायत में कहा गया है! कि 30.01.2025 को S.E.C.L. के उच्चाधिकारियों ने निर्ममतापूर्वक 500 हरे-भरे पेड़ों को निर्ममता पूर्वक कटवा दिया गया है! ये सभी पेड़ 20-25 साल पुराने थे! इन पेड़ों के कारण आसपास काफी हरियाली थी! लोगों को ऑक्सीजन मिल रहा था! शिकायतकर्ता ने यह भी कहा था! कि शिकायत पर कार्यवाही नहीं होगी तो उग्र आंदोलन, घेराव, पुतला दहन एवम् आत्मदाह किया जाएगा! शिकायत और चेतावनी के बाद SDM ने हल्का पटवारी से जॉच प्रतिवेदन मंगाया!
पटवारी हल्का नंबर 33, मौजा चॉटीडीह, तहसील बिलासपुर, जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार मौजा चॉटीडीह स्थित् भूमि ख. नं. 561/1 रकबा 4.2552 हे. में स्थित् नेहरू शताब्दी नगर (एस.ई.सी.एल.) मुख्यालय में गुलमोहर पेड़ का वृक्षारोपण किया गया है! यहां लगाए गए पेड़ों में से कुल 27 बड़े पेड़ जिसका तना की औसत मोटाई 1.00 मी. है! तथा कुल 116 नग मध्यम / छोटा पेड़ जिसमें मोटा का औसत मोटाई 0.50 मी. है! की कटाई दिनांक 29.01.2025 से 30. 01.2025 के मध्य बिना अनुमति के किया गया है! SECL प्रबंधन की गलती को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है! और SECL के CMD को नोटिस जारी किया गया है! अपने नोटिस में SDM ने कहा है! कि आपका यह कृत्य वृक्ष कटाई की अनुमति हेतु छ.ग.भू.रा.सं., 1959 की धारा 240 के अधीन निर्मित वृक्ष कटाई के नियम, 2022 के नियम 5 का उल्लंघन है! अतः क्यों न संहिता की धारा 241 के नियम 04 के तहत् शास्ति अधिरोपित किया जाये! इस नोटिस का जवाब SECL प्रबंधन को तीन दिवस के अंदर SDM के सामने उपस्थित होकर देना होगा! निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
