
बिलासपुर,,, कोनी थाना क्षेत्र के लोखंडी गांव में जहरीली महुआ शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है! शुक्रवार रात को एक साथ 4 लोगों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया! यह मौतें बुधवार से शुरू हुईं! जब पहले व्यक्ति की मौत हुई थी! उसके बाद अलग-अलग दिनों में अन्य लोग भी दम तोड़ते गए!
गांव के लोग इस घटना को सामान्य मानते रहे! लेकिन शुक्रवार रात जब चार लोग एक साथ मरे, तो शक गहरा गया कि इन मौतों का कारण जहरीली शराब हो सकती है! पुलिस को सूचित किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया! अब तक चार शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है! और रिपोर्ट आने के बाद मौतों के असली कारण का पता चलेगा! पुलिस इस बात की जांच कर रही है! कि शराब कहां से आई और इसे किसने बेचा!
मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं! और गांव में शोक का माहौल है! घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है! और उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है! पुलिस ने आश्वासन दिया है! कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी!
मृतकों में देव कुमार उर्फ दल्लू पटेल (40 वर्ष), कन्हैया पटेल (60 वर्ष), बलदेव पटेल (58 वर्ष), शत्रुघ्न देवांगन (45 वर्ष), कोमल देवांगन (40 वर्ष), कोमल लहरे (58 वर्ष), और रामु सुनहरे (39 वर्ष) शामिल हैं। प्रशासन अब अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती बरतने की योजना बना रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
