
बिलासपुर,,, जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र स्थित गांव लोफन्दी में जहरीली शराब के कारण 8 लोगों की मृत्यु का मामला तूल पकड़ चुका है! इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है! और कई परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है! प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस गंभीर घटना की जांच के लिए एक 6 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है! यह कमेटी शीघ्र ही गांव लोफन्दी का दौरा करेगी और घटना की पूरी गहराई से जांच करेगी! कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और विशेषज्ञ सदस्य शामिल होंगे! जांच कमेटी का उद्देश्य यह पता लगाना है! कि इस घटना के पीछे कौन सी वजहें थीं! और इस प्रकार के हादसों को भविष्य में कैसे रोका जा सकता है! कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है! साथ ही, उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की है! इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है! और शराब की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है! कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से उठाया है! और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है! कि मृतकों के परिवारों को न्याय मिले! गांव में हालात तनावपूर्ण हैं! और लोग घटना के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं! सरकार पर दबाव बनाते हुए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है! कि वे इस मामले को किसी भी हाल में दबने नहीं देंगे और मृतकों के परिवारों को न्याय दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
