
बिलासपुर,,, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय पेपर गैंग के 5 आरोपियों को महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया! यह कार्रवाई यात्रियों से जुड़े अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा है! 7 फरवरी, 2025 को गाड़ी संख्या 58214 (टिटलागढ़ पैसेंजर) में एक महिला यात्री के बैग से करीब 7 तोला सोने की आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली थी! कुल मूल्य 6,00,000 रुपये से अधिक इस चोरी की घटना को लेकर शिकायत दर्ज होने के बाद, अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर ने तत्परता से कार्रवाई की! 8 फरवरी को कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई! जिसने तकनीकी उपकरणों और सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल करते हुए पांच आरोपियों को किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ से गिरफ्तार किया! सभी गिरफ्तार आरोपी बिहार राज्य के निवासी हैं! और भारतीय रेलवे के विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के सामानों की चोरी में माहिर थे! यह गैंग खासतौर पर महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को निशाना बनाती थी! वे अपना सामान ट्रॉली बैग के रूप में लेकर यात्रा करती थीं! और आरोपियों द्वारा उन्हें चोरी के शिकार बनाया जाता था! आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे रेलवे ट्रेनों में इस प्रकार की चोरी के आदतन अपराधी हैं! और देशभर के विभिन्न हिस्सों में यह अपराध करते रहे हैं!
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
1. चतुरी मंडल (52 वर्ष, मुंगेर, बिहार)
2. कृष्ण कुमार राज (20 वर्ष, खगड़िया, बिहार)
3. सतीश कुमार महतो (38 वर्ष, मुंगेर, बिहार)
4. रबीन कुमार मंडल (24 वर्ष, मुंगेर, बिहार)
5. दीपक मंडल (35 वर्ष, मुंगेर, बिहार)
इन आरोपियों को संबंधित जीआरपी को सौंपकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है! रेलवे सुरक्षा बल की यह कार्रवाई यात्रियों के लिए एक अहम सुरक्षा कदम है! जिससे रेलवे यात्रा को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने में मदद मिल रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
