
बिलासपुर,,, लोफंदी गांव में एक के बाद एक 9 लोगों की रहस्यमय मौत ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं! जबकि गांव वाले इन मौतों को जहरीली शराब से जोड़ रहे हैं! प्रशासन फूड प्वाइजनिंग की थ्योरी पर जोर दे रहा है! मौतों की वजह को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संघर्ष चल रहा है! और अधिकारियों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है! गांव में पिछले तीन दिनों से मातम छाया हुआ है! और मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा! सबसे पहले 5 फरवरी को दो मौतें हुईं! इसके बाद 7 और 8 फरवरी को और पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं! ग्रामीणों का कहना है! कि 3 से 6 फरवरी के बीच लहरे परिवार के घर हुए विवाह समारोह में कच्ची शराब पीने से लोगों की तबियत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई! प्रशासन का कहना है! कि सामूहिक भोज और नदी से मछली पकाकर खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है! लेकिन यह तर्क सवालों के घेरे में है! क्योंकि अगर ऐसा होता तो मृतकों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती थी! चौंकाने वाली बात यह है! कि प्रशासन को 8 फरवरी को ही घटना की जानकारी मिली, बावजूद इसके गांव में स्वास्थ्य टीम और जांच के लिए प्रशासन की टीम देर से पहुंची! अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है! जबकि ग्रामीणों का कहना है! कि अधिकारियों ने जानबूझकर इस मामले को दबाया जा रहा है! क्या प्रशासन किसी बड़े तथ्य को छुपा रहा है? इस मामले में जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
