
बिलासपुर,,, सीपत थाना प्रभारी गोपाल सत्पथी ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है! जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत किया गया है! ग्राम धौराकोना उडांगी जंगल नदी किनारे पुलिस ने रेड कर 1575 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 4.72 लाख रुपये है! यह शराब आगामी चुनावों के दौरान बेचे जाने की योजना थी!

सीपत थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में एनटीपीसी के कर्मचारी व मजदूर बनकर घेराबंदी की और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया! आरोपियों से महुआ शराब के साथ-साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए! इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी में संलिप्त गिरोह के मंसूबों पर पानी फिर गया!

पुलिस के इस त्वरित और प्रभावी कदम से यह साबित हुआ कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ न केवल सख्त है! बल्कि उनके द्वारा किए गए अवैध कार्यों को प्रभावी रूप से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है! थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और उनकी टीम के साहसिक कार्य की सराहना की जानी चाहिए! जिन्होंने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया!

अब तक, सीपत थाना पुलिस ने इस वर्ष 27 प्रकरणों में 2294 लीटर शराब जब्त कर चुकी है! जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हुआ है! और उन्हें एक स्पष्ट संदेश मिला है! कि अपराधी कहीं भी हो, पुलिस उन्हें पकड़ने में सक्षम है!
8 आरोपी गिरफ्तार..👇👇👇
- शिवकुमार धनवार पिता दीपक धनवार उम्र 20 साल निवासी धौराकोना ढेलापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
- साधराम यादव पिता परदेषी राम यादव उम्र 19 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
- कोंदा कुमार धनवार पिता सुंदर लाल धनवार उम्र 35 साल निवासी झांझ धनुवार पारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ0ग0
- धनीराम धनुहार पिता बहोरिक राम धनवार उम्र 35 साल निवासी धौराकोना नवाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर
- संजू धनवार पिता मंगल सिंह धनवार उम्र 20 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर
- अंजोर कुमार धनवार पिता मत्थू रमा धनवार उम्र 19 साल निवासी झांझ मोहल्ला धनवार पारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
- राम लल्ला यादव पिता अकबर यादव उम्र 19 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
- अवध राम यादव पिता परदेषी राम यादव उम्र 22 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत
जिला बिलासपुर छ0ग
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
