
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं! भाजपा ने नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में पूजा विधानी और वार्ड 35 से पार्षद पद के लिए आशीष गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है! सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी प्रचार में रैली, जनसंपर्क, और बैनर पोस्टर का उपयोग कर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं!

लेकिन इस बीच शहर में एक बैनर पोस्टर चर्चा का केंद्र बन गया है! इस पोस्टर में मतदान का दिन शनिवार बताया गया है! जबकि वास्तव में मतदान 11 फरवरी, मंगलवार को होना है! यह गलती चुनावी प्रचार में एक टंकण त्रुटि के रूप में सामने आई है! और सवाल यह खड़ा कर रहा है! कि क्या महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को भी मतदान का सही दिन नहीं पता है?
स्थानीय लोग इस गलती पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं! उनका कहना है! कि अगर यह टंकण त्रुटि है! तो क्या इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया? यह एक ऐसी गलती है! जिसे समय रहते सुधारा जा सकता था! प्रचार के इन साधनों का उपयोग कर मतदाताओं को सही जानकारी देना उम्मीदवारों की जिम्मेदारी बनती है! और ऐसी त्रुटियां वोटरों के बीच गलत संदेश फैला सकती हैं!

अब देखना यह होगा कि क्या इस गलती को जल्दी ठीक किया जाएगा! या यह चुनावी प्रचार में एक बड़ी चूक बनकर रह जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
