
बिलासपुर,,, नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी श्याम कार्तिक द्वारा मतदाताओं को पैसे बांटने का मामला सामने आया है! जिसने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को फिर से शर्मसार कर दिया है! वार्ड क्रमांक 07 के इस भाजपा प्रत्याशी को यदुनंदन नगर के पास स्थित बीड़ी मजदूर कॉलोनी में रंगे हाथ पकड़ लिया गया! स्थानीय निवासियों ने जब श्याम कार्तिक को मतदाताओं को नकद पैसे बांटते हुए देखा! तो उन्होंने उसे घेर लिया और उसके द्वारा फेंके गए पैसों से भरे लिफाफों का वीडियो बना लिया! जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया!

यह घटना चुनावी प्रक्रिया में धनबल के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है! जो साफ तौर पर चुनाव संहिता का उल्लंघन है! भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं को प्रलोभन देकर अपने पक्ष में वोट हासिल करने का प्रयास किया! लेकिन स्थानीय जनता की जागरूकता ने इस अनैतिक कृत्य को बेनकाब कर दिया! यह घटना एक और उदाहरण है! कि किस तरह राजनीतिक दल लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते हैं!

हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता ने इस बार इस कृत्य को उजागर कर दिया है! लेकिन अब सवाल यह उठता है! कि चुनाव आयोग और प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाते हैं! क्या यह मामला चुनावी धांधलियों की तरह दब जाएगा, या फिर इससे एक नई मिसाल कायम होगी?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
