
बिलासपुर,,, नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया! इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व कलेक्टर अवनीश शरण (IAS) और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने किया!
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) अनुज कुमार, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी सहित अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे! मार्च के दौरान यह अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों का दौरा किया!
फ्लैग मार्च का रूट पुलिस लाइन से शुरू होकर प्रमुख चौक जैसे सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, तारबाहर चौक, गांधी चौक, गुरुनानक चौक, शनि मंदिर, राजकिशोर नगर चौक, अपोलो चौक, अमरैया चौक, चिंगराजपारा, रामायण चौक, अशोक नगर चौक, नूतन चौक, महामाया चौक, नेहरू चौक, सिम्स चौक, कोतवाली चौक, पुराना बस स्टैंड, मगरपारा चौक, जरहाभाठा, राजीव गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, गुम्बर चौक, मिनी बस्ती, राजेन्द्र नगर चौक, अम्बेडकर चौक और फिर वापस पुलिस लाइन तक था!
इस फ्लैग मार्च में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं 50 से अधिक वाहन शामिल हुए! इस दौरान नागरिकों को निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का संदेश दिया गया!
ग्रामीण क्षेत्रों में भी थाना-चौकियों के पुलिसकर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया ताकि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके!
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है! कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो! नागरिकों से अपील की जाती है! कि वे निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
