
बिलासपुर,,, नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तालापारा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भारी हंगामा और झड़प देखने को मिली! यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब दोनों दलों की रैलियां एक दूसरे के आमने-सामने आ गईं! शुरुआत में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई! जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई! साक्षियों के अनुसार, रैली के दौरान हाथापाई भी हुई! दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और स्थिति बिगड़ने लगी! इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है!
जिसमें दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं! हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ समझदार लोगों ने स्थिति को और अधिक बिगड़ने से बचाया और आक्रोशित लोगों को शांत किया! इसके बाद, दोनों रैलियां अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ गईं और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सका! चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए इस हंगामे ने नगर निगम चुनाव को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया! हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है! इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि चुनावी माहौल में तनाव और हलचल लगातार बनी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
