
बिलासपुर,,, चुनावी वैतरणी पार करने के लिए प्रत्याशियों ने गठरी खोल दी है! मतदाताओं को साड़ी, कंबल, पायल, बिछिया, तो कही लिफाफे बाटे जा रहे है! शहर भर के वार्डो में ऐसी ही स्थिति रही, वही तिफरा में तो एक प्रत्याशी ने लिफाफे बाटते पकड़े जाने पर नोट से भरे लिफाफों को नाले में झोंक दिया!

मंगलवार को नगरी निकाय चुनाव के लिए सभी 70 वार्डो में वोटिंग होनी है! चुनाव के 1 दिन पहले कत्ल के दिन और रात की तरह प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने सड़क पर उतर कर खुलेआम साड़ी, कंबल, पायजेब, बिछिया, और नोट से भरे लिफाफे बाट कर मतदाताओं से देख लेबे कहते दिखे, इसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं में खुशी देखी गई! कुछ प्रत्याशी अपने निवास कार्यलय में मतदाताओं को बुला बुला कर तोर घर मा कए वोट है! पूछ कर रजिस्टर में उनके नाम पते लिख कर उन्हें सामानों का किट और लिफाफा थमाकर उन्हें कसम दिलाते रहे! कि मेरे को ही वोट देना!
- प्रत्याशियों के घरों में लगा रहा मजमा
भैया बाटत हे, की खबर सुनकर वार्ड के मतदाता उनके दरवाजे तक पहुच गई! जिससे प्रत्याशियों के घरों के बाहर लोगो का हुजूम लगा रहा!
इस बार दिनदहाड़े शुरू
आम तौर पर मतदान के पूर्व रात्रि मतदाताओं को समान और रकम बाटने की परंपरा रही है! परंतु इस निकाय चुनाव में सुबह से ही ऐसा नजारा देखने मे आया,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
