
बिलासपुर,,, आबकारी विभाग ने एक बार फिर जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है! रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जप्त किया गया! कुल 227.75 लीटर महुआ शराब और 225 किलो महुआ लहान जब्त किया गया है! साथ ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है!

यह कार्रवाई पंचायत चुनाव से पहले की गई है! ताकि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाई जा सके और चुनाव में इसका इस्तेमाल न हो सके,इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कलेक्टर और सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया है! छापेमारी में ग्राम लमेर, छुटकू, सेंदरी, सोंसरी, कलमीटार सहित 14 अन्य गांवों के कई स्थानों पर दबिश दी गई थी!

आबकारी विभाग की टीम को फिलहाल जिले में कम कर्मचारियों के साथ काम करना पड़ रहा है! विभाग में केवल 16 सिपाही, 6 सब इंस्पेक्टर और 3 एडीओ हैं! लेकिन इसके बावजूद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार को नष्ट करने में लगी हुई है! विभाग के कर्मियों ने जो 13 आरोपी गिरफ्तार किए हैं!

उनमें महिलाएं भी शामिल हैं! जिनके पास अवैध महुआ शराब बरामद हुई थी! आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में कई प्रमुख स्थानों से अवैध शराब की बड़ी खेप जप्त की गई! अमतरा, धनवारपरा, घुटकू, सेंदरी, मस्तूरी, पचपेड़ी और डोमगांव जैसे क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब और लहान बरामद किए गए!

विभाग के मुताबिक, 11 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें जेल भेजा गया है! इन गिरफ्तारियों में प्रमुख नामों में संगीता मरावी, कौशिल्या बाई, छोटू धनवार, बृहस्पति लोनिया, सीमा लोनिया, और अन्य शामिल हैं! इन लोगों के पास से महुआ शराब के अलावा बड़ी मात्रा में लहान भी बरामद किया गया!

इसके अलावा, विभाग ने अन्य मामलों में भी कार्रवाई करते हुए कुछ अन्य आरोपी व्यक्तियों के पास से 120 लीटर, 4 लीटर और 3 लीटर महुआ शराब भी जप्त की! यह कार्रवाई विशेष रूप से कलेक्टर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई है! जिससे यह साबित होता है! कि जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं! इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक छबि पटेल, और अन्य कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा है! बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग की यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ सख्त संदेश देती है! और इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता को उजागर करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
