
रायपुर,,, शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम दिख रही है! प्रवर्तन निदेशालय (ED) की स्पेशल कोर्ट में आज, यानी 19 फरवरी को हुई सुनवाई में, कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया! अब उन्हें 4 मार्च तक रायपुर जेल में रहना होगा!
कोर्ट में पेशी के दौरान लखमा ने जज से अपील की कि उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए, ताकि वह जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सकें! इसके लिए उनके वकील फैजल रिजवी ने आवेदन भी दाखिल किया था! हालांकि, ED के वकील सौरभ पांडे ने इसका विरोध करते हुए कहा कि विधानसभा में लखमा की उपस्थिति के लिए राज्यपाल का कोई पत्र नहीं आया है! और यदि सत्र में कोई महत्वपूर्ण वोटिंग या प्रश्न पूछे जाने की स्थिति हो, तो उसे लेकर भी चिंता जताई!
सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला 20 फरवरी तक सुरक्षित रख लिया है! ED ने 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया था और उनसे पहले दो बार पूछताछ भी की गई थी! गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा गया था और फिर 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर रखा गया था!
इस समय, लखमा को विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मिलती है! या नहीं, यह आगामी 20 फरवरी को होने वाले फैसले पर निर्भर करेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
