
बिलासपुर,,, जिले के जरहागांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें अपनी ही बस की चपेट में आने से परिचालक की मौत हो गई! जानकारी के अनुसार, मां शारदा ट्रेवल्स की बस (क्रमांक सीजी 10 ए क्यु 7732) दोपहर 1:30 बजे कवर्धा से बिलासपुर जा रही थी! और जब यह बस जरहागांव पहुंची, तब बस का परिचालक राममिलन तिवारी सवारी बिठा रहे थे! वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए सवारी बिठा रहे थे! तभी वह यात्री से टकरा गए और बस के चक्के के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई!
हादसे के बाद, घबराया हुआ चालक रोहित कुमार साहू बस को लेकर बिलासपुर की ओर भागने लगा! इस बीच, सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस ने बस को रुकवाया और सभी यात्रियों को उतारकर बस को थाने में खड़ा कर दिया! पुलिस ने चालक रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी!
यह हादसा सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही का परिणाम है! मोबाइल पर बात करते हुए परिचालक को अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता का अहसास नहीं था! जिसके चलते इस दर्दनाक हादसे को जन्म दिया! पुलिस ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
