
रायपुर,,, राजधानी रायपुर से देर रात गोली चली है! यहां के कोटा के चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात कांग्रेस पार्षद के विजय जश्न के दौरान फायरिंग की गई! मामले में विजयी जुलूस के बाद कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने एयरगन से फायर किया है!

दरअसल, यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है! जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी की पार्षद पद पर जीत के बाद विजय जुलूस निकाली गई थी! इसी दौरान एयरगन से फायरिंग की गई! वहीं एयरगन फायर में भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा जाकर लगा है! जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया!
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर आरोपी अकादमी संचालक नन्द किशोर हिरासत में ले लिया है! घटना में घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
