Wed. Nov 4th, 2026

बिलासपुर रेंज साइबर थाना में ऑनलाइन फायनेंशियल फ्रॉड के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी…

बिलासपुर,,,  बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरजिला गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! ये आरोपी एक शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से लोगों को अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर 14.25 लाख रुपये की ठगी कर रहे थे! इस मामले की जांच पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई! साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है! जिससे इन अपराधों को रोका जा सके!

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रामकृपाल साहू (35 वर्ष), निवासी इंद्रावती नगर, कोहका, थाना सुपेला, भिलाई
  2. जितेन्द्र अग्रवाल (42 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 38, जय स्तंभ चौक, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा, हाल मुकाम संजय नगर, ओडगी नाका, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया

विवरण: 5 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 के बीच, श्याम सुंदर प्रसाद नामक व्यक्ति ने शेयर ट्रेडिंग एप के जरिए अधिक मुनाफा कमाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आरोपियों का नाम सामने आया, जिन्होंने इस ठगी को अंजाम दिया। दोनों आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा खेलने के लिए धोखाधड़ी की रकम का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड जब्त किए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिलासपुर पुलिस की अपील: साइबर ठगी से बचने के लिए जनता को सावधान रहने की अपील की गई है। अनजान कॉल्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स से बचें, और किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही, किसी भी व्यक्ति से धोखाधड़ी के शिकार होने पर तुरंत स्थानीय थाना या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed