
0 स्कूल प्रबंधन कर चुका है इनके निष्कासन की कार्रवाई
0 पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस के मामले में सभी को पेश किया बाल न्यायालय में
बिलासपुर,,, आखिर वही हुआ जिसका संदेह मीडिया ने जताया था! कि गत शुक्रवार को सेंट विसेंट पलोटी स्कूल के बाथरूम में हुआ विस्फोट और इससे झुलसी मासूम बच्ची के पीछे षड्यंत्र ही सामने आया! बताया जा रहा कि ये षड्यंत्र आठवीं कक्षा के दो छात्र और तीन छात्राओं ने स्कूल को एक शिक्षिका से बदला लेने किया था!
सिविल लाइन पुलिस ने पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर इस विस्फोट कांड में
आठवीं कक्षा के दो छात्र और तीन छात्राओं का हाथ होना पाया! पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन लोगो ने एक शिक्षिका से बदला लेने पटना से ऑनलाइन ऑर्डर सोडियम मंगाना और शिक्षिका को निशाने पर रख बाथरूम में सोडियम के पाउच की रखा था। जिसके विस्फोट से कक्षा 4 थी कि 10 वर्षीया छात्रा बुरी तरह झुलसी थी। सिविल लाइन पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस ( किशोर न्याय, बच्चों की देखभाल और संरक्षण के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी को बाल न्यायालय में पेश किया। आरोपी विद्यार्थियों को न्यायालय के आदेश पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस आरोपी छात्र के मोबाइल की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके की कितनी मात्रा में सोडियम मंगाया गया था।
अब सवाल यह उठ रहा कि शिक्षा और संस्कार की दुहाई देने वाले निजी स्कूलों में ये चल क्या रहा, क्या विद्यार्थी यहाँ षड्यंत्र और गुंडागर्दी का पाठ पढ़ रहे क्योकि निजी स्कूलों से लगातार इस तरह की घटनाएं ही सामने आ रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
