
बिलासपुर,,, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला के निर्देश पर मंगला वार्ड क्रमांक 14 स्थित शासकीय फूटहा तालाब की पटाई की जा रही है! तालाब को पाटने का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है! कि प्रवीण शुक्ला का मकान तालाब के पास स्थित है! और इस क्षेत्र से उनके घर तक पहुंचने के लिए रास्ता संकरा था! इस उद्देश्य से तालाब के मेढ़ को पाटकर वहां 15 फुट चौड़ा रास्ता तैयार किया जा रहा है!
यह मामला इसलिए गंभीर बन जाता है! क्योंकि नगर निगम के अधिकारी हमेशा किसी आदेश का हवाला देते हैं! लेकिन इस कार्य के लिए कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है! जब इस संदर्भ में कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला से संपर्क किया गया! तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से आदेश लेने की आवश्यकता नहीं है! इस स्थिति में यह सवाल उठता है! कि जब सुप्रीम कोर्ट ने तालाबों के संरक्षण के आदेश दिए हैं! तो कैसे बिना आदेश के तालाब की पटाई की जा सकती है!
फूटहा तालाब का क्षेत्रफल पहले काफी बड़ा था! लेकिन भूमाफियाओं के चलते तालाब का आकार लगातार घट रहा है! अब इसे निजी उपयोग के लिए पाटकर सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है! प्रशासन को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और तालाबों के संरक्षण की दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए ताकि उनका अस्तित्व बचा रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
