
बिलासपुर मुंगेली,,, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मुंगेली जिले के लालपुर थाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) और एक मेडिकल स्टोर संचालक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है! यह मामला तब सामने आया जब सूरजपुरा निवासी देवेंद्र बर्मन ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके खिलाफ लालपुर थाने में अपराध क्रमांक 174/24 दर्ज किया गया था! आरोपी एएसआई राजाराम साहू ने उसे बड़ी धारा से बचाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी!
शिकायत के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और पाया कि एएसआई ने पहले ही 5 हजार रुपये ले लिए थे और शेष 10 हजार रुपये देने की बात की थी! इसके बाद एसीबी ने योजना बनाई और प्रार्थी को आरोपी को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा! इस दौरान एएसआई ने प्रार्थी को पैसे देने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमसागर जांगड़े के पास भेज दिया!
प्रार्थी ने आरोपी के निर्देश पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमसागर को रिश्वत की रकम दी, जैसे ही राशि का लेन-देन हुआ, एसीबी की टीम ने छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया! आरोपी एएसआई राजाराम साहू और प्रेमसागर जांगड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है! और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है! एसीबी की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में एक सकारात्मक संदेश गया है! कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
